धूमधाम से श्रद्धापूर्वक हुई विद्या की देवी सरस्वती की पूजा
एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने पूरे भक्ति भाव के मां सरस्वती की पूजा की।
सरस्वती पूजा को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। घर से..
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा प्रखंड के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से की गई। घरों, पंडालों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने पूरे भक्ति भाव से मां सरस्वती की पूजा की। सरस्वती पूजा को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। घर से लेकर शिक्षण संस्थानों एवं पूजा पंडालों में सुबह से ही पूजा की तैयारी शुरू हो गयी। आकर्षक सजावट के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। नगर में शिक्षण संस्थानों के साथ प्राय: हर मोहल्ले में जगह-जगह छोटे-बड़े पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। सुबह से शुरू हुआ पूजा का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा केन्द्रों की सजावट देखते ही बन रही थी। कहीं फूलों से तो कहीं विद्युत बल्वों से पूजा पंडालों की सजावट की गई है। घरों में भी मां सरस्वती की छोटी मूर्ति या तस्वीर की पूजा की गई। बच्चों एवं युवाओं में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह दिखा। अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर रविराज एवं अन्य युवाओं के द्वारा धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा परिसर में मां सरस्वती की पूजा अत्यंत की भक्ति एवं सदा पूर्वक की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सिंह प्राचार्य विनय कुमार ओझा के प्रबंधन में हजारों छात्र-छात्राएं , विद्यालय परिवार एवं अभिभावक पूजन में शामिल होकर अनुष्ठान को यादगार बनाया। वहीं सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में अध्यक्ष नीलम देवी प्रिंसिपल नूतन कुमारी एवं सुनील कुमार सिंह के सानिध्य धूमधाम से पूजन का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो छात्रों के बीच व्यावसायिक संघ के सचिव सह गौशाला समिति के उपाध्यक्ष सुरेश रोशन द्वारा पूजन भोज का आयोजन किया गया। वही डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल के निदेशक संतोष कुमार के नेतृत्व में धूमधाम से पूजन महोत्सव मनाया गया। नॉलेज इंग्लिश एकेडमी एवं हर्ष क्लासेस के प्रांगण में बच्चे और ग्रामीण ने पूजा अर्चना की




