आठ सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी धरना पर बैठे तेघड़ा के डीलर दूसरे दिन भी राशन वितरण का कार्य प्रभावित
तेघड़ा प्रखंड के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के डीलरों ने हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को भी तेघड़ा प्रखंड खाद्यान्न गोदाम के आगे धरना प्रदर्शन किया। धरना का मुख्य उद्देश्य था पटना गर्दनीबाग में राज्य डीलर्स एसोसिएशन के अंबिका यादव अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे हें। जिनके समर्थन में तेघड़ा प्रखंड के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दूसरे दिन भी डटे हुए हें। डीलर संघ के जिला संगठन मंत्री सुनील सिंह ने बताया है कि हमलोगों की मांग है कू डीलर को वेतन तीस हजार मानदेय के रूप में दिया जाए, अनुकंपा भर्ती किया जाए, नॉमिनी की साझेदारी किया जाए, साप्ताहिक छुट्टी दी जाए साथ ही खाद्यान्न नापतौल कर डीलर को दिया जाए सहित अन्य मांग को लेकर डीलर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हें। जिसके कारण आज दूसरा दिन भीखाद्यान्न का उठाव पूरी तरह बंद है। प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार प्रदेश के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को गुजरात सरकार के तर्ज पर 30000 रुपया प्रतिमा मानदेय सरकार दें। कंट्रोल ऑर्डर वर्ष 2001 में निहित आदेश के आलोक में पूर्व की भांति अनुकंपा पर अनुज्ञप्ति देने की बात कही। वहीं प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार डीलर के प्रति विरोधी रवैया अख्तर किए हुए हें। इनके नीति से डीलर को नित्य नवीन नियमों से गुजर कर शोषण व दोहन का शिकार होना पड़ता है। सरकार के विरोधी रवैया से परेशान होकर सभी डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हें।जब तक हमारी मांगे सरकार द्वारा नहीं मान लिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। जन वितरण विक्रेता के आज दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो गया है। धरना पर प्रखंड संगठन मंत्री राम प्रकाश मोची,धरना संयोजक प्रवीण कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपसचिव बंसीलाल सिंह, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार, महावीर पासवान, अजीत कुमार, नीरज कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश मोची, लक्ष्मी साह, राहुल कुमार ठाकुर, धनु कुमार ठाकुर, अनिल सिंह, उमेश रजक, विपिन कुमार सिंह, सुनील सिंह, श्रीकांत झा, विजय चौधरी, अशोक कुमार, बेगन पासवान के अलावे भारी संख्या में संघ के नेता एवं जन वितरण विक्रेता मौजूद थे


