जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी: प्रोफेसर रविंद्र कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड इकाई बरौनी अंतर्गत कमेटी हरिहरपुर गोविंदपुर की ओर से ओम प्रकाश ठाकुर के दरवाजे पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पखवाड़ा रविवार को मनाई गयी। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू, जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, रामरतन ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, शशिकांत ठाकुर आदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की महानता को याद किया जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार का पप्पू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ईमानदारी से मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाया और गरीबों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज सामंतवादी सोच रखने वाले समाज विरोधी तत्व द्वारा बछवाड़ा प्रखंड के रुदौली पंचायत में कर्पूरी चौक पर निर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के चेहरे पर पान की पिक फेंक कर अपमानित किया गया है। जिसको लेकर पूरे जिला ही नहीं पूरे प्रदेश और देश के दलित ,पिछड़ा और समाजवादी विचारधारा के लोग अपमानित महसूस कर रहे हें। यह घोर निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाए वह काम होगा। राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय ने बछवाड़ा थाना को आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है। और वैसे तत्व को चिन्हित करके अविलम्ब कठोर से कठोर सजा दिलाने की पुलिस प्रशासन और सरकार से अनुरोध किया है । जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जीवन भर राजनीति को जन सेवा के रूप में अपनाए और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया । आज भी मनुवादी सामंतवादी विचारधारा वाले और सामाजिक तत्व भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर पर पिरकी फेंक कर अपमानित करने का काम किया है। इसका अर्थ है कि कर्पूरी ठाकुर को मानने वाले संपूर्ण देशवासियों को अपमानित करना । ओम प्रकाश ठाकुर एवं रामरतन ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों, शोषितों एवं पीड़ितों के आवाज थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आम लोगों की सेवा में लगाया वो हर जाति वर्ग के जननायक थे । यदि उनका सम्मान नहीं किया गया तो बड़ी आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घटना घटित स्थल के सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की जाए साथ ही प्रशासनिक स्तर से प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था की गारंटी की जाए। मौके पर उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और उनके कार्यों को करते हुए उनके मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। मौके पर संजीव कुमार, प्रभात कुमार, वासुदेव ठाकुर ,राजकुमार ठाकुर के अलावे भारी संख्या में राष्ट्रीय नए महासभा के सदस्य शामिल हुए।


