Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak एनडीए के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता: खेल मंत्री बैठक में एनडीए के सभी जिला अध्यक्षों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया

एनडीए के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता: खेल मंत्री बैठक में एनडीए के सभी जिला अध्यक्षों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार की खास रिपोर्ट

बेगूसराय अतिथि गृह में एनडीए घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ ही खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं विधायकों  ने भाग लिया और आगामी 15 फरवरी 2025 को समय 12:00 बजे दिन में स्थान अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय घबौली  मैदान में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में बेगूसराय जिले के एनडीए के जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर एवं बुथ कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा यह सम्मेलन कोई ऐतिहासिक होगा जिला अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने, आगामी रणनीतियों पर मंथन करने और गठबंधन की एकता को और मजबूत करने के साथ साथ 2025 के चुनाव में 225 सीटों के संकल्प को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा राम विलास के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम के  प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, सहित अन्य गणमान्य  मौजूद रहेंगे । इसलिए सभी उपस्थित लोगों ने इसे और अधिक प्रभावी और प्रेरणादायक कैसे बनाया जा सके, इसपर चर्चा किया। इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर दिल्ली जीत की बधाई दी एवं संकल्प लिया कि 2025 में बिहार विधानसभा सभा में भी हमलोग प्रचंड जीत हासिल करेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार , लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार सहित  मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom