गौरा एक AIYF इकाई का गठन शाखा सचिव बने दीपक ठाकुर और अध्यक्ष राजीव कुमार
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा. प्रखंड अंतर्गत AIYF गौरा 1 इकाई का गठन किया। अध्यक्षता योगेन्द्र पासवान और धर्मवीर कुमार की अध्यक्ष मंडली ने की मौके पर एआईवाईएफ के अंचल मंत्री अतुल राय अंजान ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार युवा और छात्र विरोधी है हर विभाग में पद रिक्त है लेकिन बहाली नहीं हो रही है , बेगूसराय में दर्जनों कारखाना है लेकिन यहां के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है इसके लिए हमारी संगठन सड़क पर उतरेगी और युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने के लिए संघर्ष करेगा। मौके पर सीपीआई के शाखा सचिव और वार्ड सदस्य योगेन्द्र पासवान ने आल इंडिया यूथ फेडरेशन के बारे मे विस्तार से बताया और अपने आदर्श भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद के विचारों पर चलना चाहिए। मौके नई इकाई की गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से दीपक ठाकुर को सचिव, राजीव कुमार को अध्यक्ष, सतीश कुमार को सह सचिव, धर्मवीर कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया, मौके पर रोहित कुमार, रौशन कुमार, किशन कुमार, रितेश कुमार, अरविंद सिंह, आदि सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे


