अतिक्रमण हटाने में भेद भाव से बाजार में अफरातफरी का माहौल
फुटकर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने से पहले समुचित व्यवस्था कर सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने की जरूरत: विधायक
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा बेगुसराय
स्थानीय विधायक राम रतन सिंह के नेतृत्व में तेघड़ा बाजार में नगर प्रशासन द्वारा मनमानी एवं भेदभावपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के
पिछले दो दिनों से तेघड़ा बाजार में चल रहे अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नगर व अनुमंडल प्रशासन द्वारा किए गए कार्रवाई को लेकर व्यवसायी संघ और फुटकर दुकानदारों की दुखदर्द सुने। दुकानदारों ने बताया कि मनमानी तरीके से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा फेवरब्लॉक बिछाने के नाम पर मनमानी तरीका अपनाया जा रहा है। पूर्व उपमुख्य पार्षद व व्यवसायी संघ के सुरेश रौशन ने बताया कि जहां पर जमीन ढ़लाई किया गया है उसे भी जेसीबी से नोंच दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नापी करने में कई प्रकार की अनियमितता बरती गई है। भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह का आरोप है कि फेबर ब्लॉक ईंट लगाने के लिए छोटे छोटे दुकानदारों के साथ अमानवीय व्यवहार का सहन नहीं किया जाएगा। लोगों ने एसडीएम राकेश कुमार से मिलकर दुकानदारों की समस्या रखी। सुरेश रौशन ने बताया कि ठेला आदि लगाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने से पहले समुचित व्यवस्था कर सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने की जरूरत है। विधायक रामरतन सिंह ने बताया कि दुकानदारों से बात की। उनकी समस्या को एसडीएम से की गई है। एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि जो उचित होगा वही कदम उठाया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिनों से बाजार में अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई चल रही थी। कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि मनमानी तरीके से तोड़ फोड़ की जा रही है। मौके पर मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार एवं विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा आदि मौजूद थे



