24 फरवरी मंगलवार को तेघड़ा गौशाला में लगेगा निःशुल्क आंख जांच शिविर : डॉ. अजीत कुमार
जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
25 फरवरी मंगलवार को किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी में किया जाएगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
फुलवड़िया बाजार स्थित किरण नेत्रालय सेवा समिति द्वारा आज 24 फरवरी सोमवार को तेघड़ा गौशाला परिसर में गरीब निः सहाय लोगों के लिए निःशुल्क कंप्यूटराइज मोतियाबिंद आंख जांच शिविर का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति तेघड़ा शाखा के सौजन्य से किया जायेगा।इस संबंध में किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी के प्रसिद्ध आंख रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कुमार ने बताया कि तेघड़ा गौशाला परिसर में व्यवस्थापक शिव कुमार केजरीवाल के उपस्थिति में सुबह 07 बजे से 01 बजे तक शिविर में आये रोगियों का आंख जांच, चश्मा जांच किया जायेगा, जरूरतमंदों को मुफ्त में दवा भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन 25 फरवरी 2025 मंगलवार को किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी में किया जायेगा। डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूर दृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है।


