Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak 24 फरवरी को बरौनी डेरी में 133 करोड़ रुपए के निवेश से नवनिर्मित संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ।

 24 फरवरी को बरौनी डेरी में 133 करोड़ रुपए के निवेश से नवनिर्मित संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  करेंगे शुभारंभ।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हें। वे दोपहर करीब 2:15 बजे भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। वे मोतिहारी में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत बने स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे । साथ ही देश रतन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी डेयरी के प्रांगण में 113.27 करोड़ की लागत से आधुनिक डेयरी संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। इसकी क्षमता लगभग दो लाख लीटर होगी। इसका उद्देश्य तीन लाख दूध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है। इसी के आलोक में देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी डेयरी के परागण में दुग्ध उत्पाद संयंत्र की शुभारंभ को लेकर प्रबंध निदेशक बरौनी डेयरी रविंद्र प्रसाद के नेतृत्व में 24 फरवरी 11:00 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुभारंभ समारोह की तैयारी की गई है।


बरौनी देरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बरौनी डेयरी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हें। डेरी में रविंद्र प्रसाद 1986 से सेवारत हें। उनके योगदान के पश्चात भागीरथ प्रयासों के तहत इन्होंने दुग्ध उत्पादों के तौर पर मिठाई के उत्पादन की शुरुआत कराई जो आज की तारीख में वृहत स्वरूप लिए हुए हें। श्रेष्ठतम मांगों  के अनुरूप उत्पादन से संघ को आर्थिक लाभ पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom