Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak संकुल स्तरीय टी एल एम मेला का किया गया आयोजन ।

 संकुल स्तरीय टी एल एम मेला का किया गया आयोजन

वीरपुर से सच आज तक न्यूज संवाददाता कुमार शशि की रिपोर्ट 

शनिवार को वीरपुर प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा में स्कूल स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन किया गया जिसमें पर्रा संकुल के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया स्नेह लता वर्मा  ने फीता काटकर किया। टी एल एम मेला में पर्रा संकुल के नवीन प्राथमिक विद्यालय सरौंजा दशांईतर, प्राथमिक विद्यालय सरौंजा पूर्वी भाग, उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय सरौंजा , मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर, एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा ने भाग लिया। जिसमें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा के शिक्षक राजीव कुमार सिन्हा को प्रथम,मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर की शिक्षिका सेजल सिंह को द्वितीय,नवीन प्राथमिक विद्यालय सरौंजा दशांईतर के शिक्षक मोहम्मद इरशाद अंसारी को तृतीय तथा प्राथमिक विद्यालय सरौंजा पूर्वी भाग की शिक्षिका चांदनी कुमारी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रशस्ति पत्र व कप दिया गया व सभी प्रतिभागी  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व कलम दिया गया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राम सेवक सिंह  प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक शंकर महतो प्रखंड संसाधन केंद्र संचालक मनोज कुमार झा बीपीएम मो. नफीस बीआरपी ख़ुशदिल कुमार प्रधानाध्यापक अनिल पंडित, माला कुमारी, शिक्षक नीराज कुमार, सतीश भारती, गुलशन कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षकाएं सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom