ईको क्लब से पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी खुट बरौनी 3 में गठित इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधारोपण पर जोर दिया जा रहा है।
बच्चे माता-पिता और गांव वालों को भी प्रेरित कर रहे हें। ईको क्लब से पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे बच्चेसच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी खूंट बरौनी 3 में क्लब के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। उधर, बच्चे माता-पिता के साथ गांव वालों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हें। विद्यालय में सामाजिक सरोकारों के साथ छात्र छात्राओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ ही सामाजिक मामलों में भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। इन दिनों जो प्रमुख मुद्दे हें उनमें पर्यावरण संरक्षण की बात प्रमुखता से की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस संबंध में ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ की स्थापना की गई है। सभी छात्र पौधारोपण कर रहे हें। यह जरूरी नहीं है कि वे विद्यालय में ही पौधे लगाएं, उनके घर या खेत में ज्यादा जगह है तो वहां यह छात्र पौधे लगाएंगे। इसके साथ ही जैव विविधता के बारे में भी छात्रों को बताया जाएगा और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे मामलों में भी जानकारी देकर जागरूक किए जाने की योजना इस अभियान में बनाई गई है। इसके साथ ही कौशल विकास को लेकर भी कार्य किए जाएंगे। पंचायत के मुखिया अमलेश कुमार राय एवं प्रधानाध्यापक राजेश कुमार केसरी ने बताया कि निर्देश के आलोक में ईको क्लब का गठन के उपरांत क्लब ने अपना काम काज भी शुरू कर दिया है। विद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है जो पूरे साल चलेगा।

