Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak दिल्ली में जीत की खुशी को लेकर तेघड़ा में भाजपाइयों ने निकला विजयी जुलूस पटाखे फोर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया

दिल्ली में जीत की खुशी को लेकर तेघड़ा में भाजपाइयों ने निकला विजयी जुलूस पटाखे फोर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

दिल्ली में जीत की खुशी को लेकर तेघड़ा में भाजपाइयों   के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। तेघड़ा नगर मंडल अंतर्गत चैती दुर्गा स्थान से गौशाला तक बैंड बाजा के साथ जुलूस निकालकर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।विजय जुलूस के दौरान मोदी योगी जिंदाबाद के नारा लगाया गये। जुलूस के दौरान भाजपा के नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूर्व विधायक ललन कुंवर  ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत हुई है। केजरीवाल को दिल्ली वासियों ने देर से ही सही दुरुस्त समझा है। भाजपा नेताओं ने दिल्ली वासियों को साधुवाद दिया है। जुलूस के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय, पूर्व जिला मंत्री शालिनी देवी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणपति झा, सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक श्याम कुमार छोटे, पिढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी , बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज कुमार, बजरंग दल के संयोजक इतवारी सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री पंकज कुमार, हरेराम राय  समेत अन्य नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom