फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन तेघड़ा विधायक को सौंपा
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों ने 8 फरवरी शनिवार को अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन विधानसभा क्षेत्र तेघड़ा के विधायक राम रतन सिंह को बिहट अवस्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारीयों ने सौंपा। साथ ही डीलरों ने कहा कि पटना के गर्दनीबाग में हमारे बुजुर्ग डीलर अंबिका यादव पिछले 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हें । लेकिन सरकार की ओर से अब तक उनसे वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचे हें। जो काफी निंदनीय है। संगठन के जिला अध्यक्ष गंगाधर झा, जिला संयुक्त सचिव विकास कुमार, बरौनी प्रखंड सचिव अनिल कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हम सभी डीलर अंबिका यादव के समर्थन और उनके प्रदर्शन को मजबूत करने को लेकर एक फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हें । जब तक हमारी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है। तब तक हमारा हड़ताल यूं ही जारी रहेगा। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंहने ने डीलरों से बात करते हुए कहा कि जन वितरण विक्रेताओं की मांग जायज है उन्होंने सभी डीलरों को आश्वस्त किया कि जहां तक हो सकेगा आपकी मांगों को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। और सरकार को आपके इन आवश्यक मांगों पर विचार करवाने हेतु सकारात्मक निर्णय लेने के प्रति मजबूर किया जाएगा । प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू कुमार ,कोषाध्यक्ष राजकुमार पासवान , संगठन के मंत्री दिलीप कुमार ,मीडिया प्रभारी सरोज कुमार ने कहा कि जन वितरण विक्रेता बार-बार धरना प्रदर्शन कर रहे हें । लेकिन अभी तक सरकार मांग को पूरा नहीं कर रही है । विक्रेता भुखमरी की कगार पर हें। पैसा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई तथा बीमारी की दवाई बाधित हो रही है । इस मौके पर संगठन के चंदन कुमार, राजू कुमार ,मिथुन कुमार ,सुरेश कुमार सहित भारी संख्या में जन वितरण विक्रेता उपस्थित थे।


