बेगुसराय में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली फैलेरिया जागरूकता रैली
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगुसराय: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स ने आज बेगुसराय में फैलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली जीडी कॉलेज से शुरू हुई और मेन रोड होते हुए सदर अस्पताल तक गई।रैली का उद्देश्य लोगों को फैलेरिया बीमारी के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस बीमारी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना था। रैली में शामिल कैडेट्स ने फैलेरिया के खिलाफ नारे लगाए और लोगों को इस बीमारी के बारे में पर्चे और जानकारी दी। रैली में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें लेफ्टिनेंट डॉक्टर अजित कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सहर अफ़रोज़, सेहत केंद्र पियर एजुकेटर सुमित कुमार, डीपीएम नसीम रजी, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार कुश कुमार, विवेक विकलांग सह जन उत्थान संस्थान के सचिव मनोज कुमार, साइंस फॉर सोशियो इकोनॉमी & डेवलपमेंट के सचिव निरंजन सिन्हा, ब्लू क्रॉस बहुउद्देश्य सोसाइटी के सचिव प्रमोद कुमार झा, और पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर दीपक मिश्रा, मो. आरिफ, गांधी फेलो अर्पित पाल,उत्कर्ष कटियार और पीओ सीडी ऐश्वर्य कुमार शामिल थे। सभी वक्ताओं ने फैलेरिया को एक गंभीर बीमारी बताते हुए लोगों से इससे बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि फैलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को नियंत्रित करना और साफ-सफाई रखना जरूरी है। यह रैली फैलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।



