Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पूर्व मुखिया व भाजपा नेता स्व. मृत्युंजय गौतम स्मृति द्वार का किया गया रशिलान्यास

 पूर्व मुखिया व भाजपा नेता स्व. मृत्युंजय गौतम  स्मृति द्वार का किया गया रशिलान्यास

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


3 फरवरी सोमवार बसंत पंचमी के दिन को गौरा एक के पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा  नेता स्वर्गीय मृत्युंजय गौतम की स्मृति में गौरा एक कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप बनाए जा रहे स्मृति द्वार का रशिलान्यास किया गया। शिलान्यास पूजन तेघड़ा के पूर्व विधायक ललन कुंवर के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललन कुंवर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार , पिढौली पंचायत के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, गौरा एक  के पूर्व सरपंच चंद्रमणि कुमार राय एवं स्वर्गीय गौतम के एकल पुत्र प्रणव गौतम आदि ने विधि विधान के साथ महंत संदीप दास एवं पुरोहित सुभाष पाठक के द्वारा  वैदिक मंत्रोच्चार  के बीच नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा कि स्वर्गीय गौतम ने सदैव पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में सेवा की उनका जीवन उच्च आदर्शो से भरा हुआ था। पंचायत और क्षेत्र का विकास उनका सर्वोच्च प्राथमिकता में था। भाजपा सरकार सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए लगातार समर्पित है।

पंचायत के पूर्व मुखिया सह  समाजसेवी हेमंत कुमार ने कहा कि पंचायती राज कायम होने के बाद स्वर्गीय गौतम लगातार दो बार मुखिया रहे साथ ही मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रहे वे अपनी लोकप्रियता के चलते आज भी लोगों के दिल में हें। उनका हशमुखी अंदाज सबको पसंद था। वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने में स्वर्गीय गौतम ने अपना सर्वस्व न्योछावर  कर दिया। उनकी राजनीति की शैली से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। स्वर्गीय गौतम के पुत्र प्रणव गौतम ने कहा कि हमें अपने पिता पर गर्व है। जिन्होंने अंतिम सांस तक पंचायत और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। पूर्व सरपंच चंद्रमणि कुमार राय ने कहा कि जहां भी जाने का अवसर मिलता है लोग उन्हें आज भी उनकी सादगी, व्यवहार कुशलता और सुउपलब्धता के लिए याद करते हैं। भाजपा को मजबूत करने में और पंचायत  के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर रूपेश कुमार, उप सरपंच रामाधार राय,घनश्याम ठाकुर, शंभू पोद्दार, पंकज राय, मुरारी कुमार, अखिलेश सिंह, राजेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom