अयोध्या गंगा घाट पर डूबे छात्र का 5 वां दिन शव बरामद, आए थे गंगा में स्नान करने
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर 31 जनवरी शुक्रवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से बजलपुरा भगवती स्थान निवासी मनोज यादव के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। सन्नी कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए यहां आया था। और नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण वह डूब गया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ के टीम द्वारा लगातार चार दिन तक शव ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया। फिर भी चार दिन तक शव को ढूंढने में सफलता हाथ नहीं लगी । पांचवा दिन दोपहर में घटनास्थल अयोध्या घाट से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर बजलपुरा घाट बेसिक स्कूल सामने गंगा नदी में कुछ स्थानीय लोगों ने शव को तैरते हुए देखा। शव को देखने के बाद पूरे क्षेत्र में खबर तेजी से फैल गया । तब तक मृतक सन्नी के घर वालों सहित पूरे क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में घाट पर एकत्रित हो गए। इस बीच स्थानीय गोताखोर एवं मछुआरों के सहयोग से नदी से शव को बाहर निकाला गया । तेघड़ा थाना के एएसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्तर पर पहुंचकर। कागजी प्रक्रिया करते हुए लाश को अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया । इस घटना को लेकर के जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है।बताते चले कि सन्नी स्थानीय श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय का छात्र था। और शनिवार से चल रहे इंटर का परीक्षा देता। सन्नी के पिता पेशे से मजदूर है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सन्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



