Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak अतिक्रमण मुक्त अभियानः दूसरे दिन भी प्रशासन ने तेघड़ा बाजार में खाली कराया अतिक्रमण

 अतिक्रमण मुक्त अभियानः दूसरे दिन भी प्रशासन ने तेघड़ा बाजार में खाली कराया अतिक्रमण


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रशासन द्वारा शनिवार को भी तेघड़ा बाजार में अतिक्रमण खाली कराया गया। इस दौरान तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, तेघड़ा नगर परिषद के कार्यपालक किशोर कुणाल, तेघड़ा सीओ रवि शंकर कुमार एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ बल पूर्वक अतिक्रमण खाली कराया गया। जिसमें दुकानों के सामने लगाए गए फुटकर दुकान, सब्जी दुकान, ठेले आदि हटवाए गए। तेघड़ा बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ते जाम के संकट से मुक्ति को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी तेघड़ा में चौक से पश्चिम की ओर जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा हटाया गया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने एवं सड़कों को मुक्त करने की अपील की गई। बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया अब उनके विरुद्ध आज दूसरे दिन करवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निरंतर चलता रहेगा। बताते चलें कि तेघड़ा बाजार में अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही वाहन चालकों सहित आम लोग भी परेशान देखे जा सकते हैं। तेघड़ा बाजार के लिए अतिक्रमण बड़ी समस्या है। खासकर सब्जी ठेले एवं फुटकर दुकान सड़क पर लगा दिया जाता है। वहीं दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे सब्जी दुकान लगवाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom