तेघड़ा थाना में जनता दरबार आयोजित, राजस्व पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष ने की परिवाद की सुनवाई।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
सरकारी निर्देश का पालन करते हुए शनिवार को तेघड़ा थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में दाखिल परिवाद की सुनवाई की गई। वहीं नए परिवाद लेकर अगली तिथि पर दोनों पक्ष को बुलाने की बात कही गई। इसके लिए संबंधित पक्ष को नोटिस तामिल कराया जाएगा। जनता दरबार में शनिवार को अधिकतर भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ तथा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में तेघड़ा थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित फरियादी के कई मामलों का निष्पादन किया गया । वहीं नए मामले में नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें सूचित किया जाएगा की नहीं उपस्थित होने पर एकपक्षीय सुनवाई भी की जा सकती है। मौके पर राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।


