Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पंचायत ई ग्राम कचहरी पोर्टल की जानकारी को लेकर दूसरे बैच का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ।

पंचायत ई ग्राम कचहरी पोर्टल की जानकारी को लेकर दूसरे बैच का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित बरौनी प्रखंड एवं  वीरपुर प्रखंड अन्तर्गत सभी ग्राम कचहरी के सरपंच,उप सरपंच, न्यायमित्र, कचहरी सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक का दुसरे दिन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को नव निर्मित जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेगूसराय में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेगूसराय के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने आगत प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। बरौनी प्रखंड के प्रशिक्षक अशोक कुमार ठाकुर हाॅल संख्या -1 में एवं वीरपुर प्रखंड के प्रशिक्षक नसीम अख्तर हाॅल संख्या -2 में प्रतिभागियों को बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 106 के अन्तर्गत प्राप्त दाण्डिक अधिकारिता भारतीय दंड विधान की कुल 44 धाराओं में हुए बदलाव नयी भारतीय न्याय संहिता 2024 पर विस्तृत से जानकारी दिया गया। बिहार देश का इकलौता राज्य है जहां की ग्राम कचहरी में बहुत कम समय में सर्वाधिक मामलों निष्पादित किया गया है और ग्रामीण जनमानस में एक विश्वास भी किया है। बिहार की ग्राम कचहरी ग्रामीण गरीब जनता को उनके गांव में ही सस्ता,शुलभ, त्वरित और‌ निशुल्क न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।  कार्यपालक सहायक दयानंद कुमार ने इ-ग्राम कचहरी पोर्टल पर  सभी आवेदन को आन लाइन कैसे किया जाए इस विस्तृत रूप से जानकारी दिया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेगूसराय के BPM रवि कुमार, BAFराजीव कुमार, BF संजय कुमार, BPM मीनू रानी ने उपस्थित प्रतिभागियों को ग्राम कचहरी की कुशल संचालन करने पर प्रकाश डालते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom