Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak मजबूत नींव पर ही भारत का भविष्य निर्माण संभव है: डॉ सोनू शंकर धूमधाम से मनाया गया मां इंदु स्कूल का 9 वां स्थापना दिवस

मजबूत नींव पर ही भारत का भविष्य निर्माण संभव है: डॉ सोनू शंकर धूमधाम से मनाया गया मां  इंदु  स्कूल का 9 वां  स्थापना दिवस

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 गौरा बरियारपुर धर्मदेव चौक स्थित मां इंदु स्कूल का 9 वां स्थापना दिवस 22 फरवरी शनिवार को विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर  मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।  अतिथि डॉक्टर सोनू शंकर ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी उड़ान सदैव ऊंची रखें । अर्जुन की भांति लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि मजबूत नींव पर ही भारत का भविष्य निर्माण संभव है ।शिक्षा ही भविष्य की राह है इसलिए हर अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहे अपितु शिक्षण में वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से पढ़े। आज के डिजिटल युग में एक से बढ़कर एक सुविधाएं मौजूद है। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ राजेश कुमार  ने कहा कि स्कूल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तरह-तरह की सुविधाओं से युक्त विद्यालय परिसर में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करना है ।विद्यार्थियों को शिक्षण का बेहतर माहौल मिले इसके लिए हमेशा प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने  उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।  इससे पूर्व डॉ राजेश कुमार  ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के मौके पर पूर्व  जिला पार्षद शंभू सिंह, गोधना के मुखिया राजीव चौधरी, सरपंच अरविंद राय,अधिवक्ता अजीत वर्मा, ग्राम कचहरी सचिव अनिल कुमार राय , अमोद कुमार राय, श्याम देव राय, प्रेम कुमार राय आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom