Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak महिलाओं कांग्रेस द्वारा नारी न्यास संवाद का किया गया आयोजन।

 महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्यास संवाद का किया गया आयोजन। 

सच आज तक मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष , प्रखर वक्ता श्रीमती अलका लाम्बा इन दिनों बिहार क़े दौरे पर हें । जहाँ  इन्होने बेगूसराय जिले में  आयोजित प्रदेश क़े सांगठनिक कार्यक्रम क़े अलावा महिला कांग्रेस क़े एक वृहत कार्यक्रम में भागीदारी की। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सदर की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण क़े निर्देशन में बीरपुर प्रखंड क़े बीरपुर पूर्वी पंचायत क़े पकड़ी गांव में नारी न्याय संवाद का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि ने हिस्सा लिया जिसमे पंचायत समिति सदस्य, महिला सरपंच और पंच, वार्ड सदस्य की बड़ी भागीदारी दिखी। महिलाओं की समृद्धि, सम्मान, अधिकार और न्याय की थीम पर आधारित इस संवाद कार्यक्रम में अलका लाम्बा ने  उपस्थित जनप्रतिनिधि से दोतरफ़ा संवाद किया जहाँ महिलाओं ने खुलकर राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर खुलकर अपने बिचार रखा साथ ही अपनी समस्याएं भी साझा की। श्रीमती लाम्बा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं क़े उत्थान और उनके सशक्तिकरण क़े लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में किये गये प्रयासों क़े साथ साथ भविष्य की कार्ययोजना की रुपरेखा पर भी चर्चा की। स्थानीय और लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण की उपस्थिति से महिलाओं का आत्मविश्वास काफी ऊँचा दिखा और वो खुलकर अपनी बातो को रखने में अपने को सहज़ महसूस कर रही थी।

इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी,पूर्व अध्यक्ष  अर्जुन सिंह, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी,रीता देवी,रीमा कुमारी, सुनीता देवी,वार्ड सदस्य हालिमा खातून, काला देवी, सुखिया देवी, प्रेमलता देवी,जितेन्द्र कुमार,मो० रियाज, रूपक कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजा कुमार रामचंद्र महतो, नरसिंह साह,अमित कुमार शाह, हीरा झा,नितेश झा,राहुल देवा,धर्मराज सहनी, आनन्द प्रेम

सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom