Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के निकट एक पिकअप वाहन की हुई लूट मामले का पुलिस द्वारा किया गया उद्वेदन।

 बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के निकट एक पिकअप वाहन की हुई लूट मामले का पुलिस  द्वारा किया गया उद्वेदन।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

बछवाड़ा थानान्तर्गत दिनांक-19/20.02.25 की रात्रि में सुल्ताना पुल के निकट एक पिकअप वाहन की हुई लूट मामलें का पुलिस टीम के द्वारा किया गया खुलासा किया गया। मामले में 01 अपराधकर्मी गिरफ्तार एवं लूटी गयी पिकअप बरामद की गई।

20 फरवरी को समय करीब 03:00 बजे (AM) में 03 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा चिरंजीवीपुर निकट सुल्ताना पुल के पास परवल से भरे एक पिकअप वाहन को रोकवाकर मारपीट करते हुए लूट लिया गया था जिसके संबंध में बछवाड़ा थाना कांड संख्या-54/25 दिनांक-20.02.25 धारा-309 (6)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया।


> अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन प्रकाश प्रसाद के नेतृत्व में बछवाड़ा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० विवेक भारती. एवं पु०अ०नि० गिरीश कुमार सिंह, पु०अ०नि० राहुल कुमार पासवान व सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं लगातार सूचना/आसूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी सरोज कुमार पे०-हरेराम महतो सा०-रामपुर जलालपुर थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर को पिकअप गाड़ी सहित विभूतिपुर थानान्तर्गत ग्राम दामोदरपुर जिला-समस्तीपुर से पकड़ा गया। तत्पश्चात बरामद पिकअप गाडी को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी करते हुए विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी / जप्तीः

01. पिकअप गाडी:- 01 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-. सरोज कुमार पे०-हरेराम महतो सा०-रामपुर जलालपुर थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom