बरातियों से भरी बस की दूध टैंकर से टक्कर चार की मौत 15 घायल
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बछवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नेशनल हाईवे 28 पर बारात लेकर जा रही सिटी राइड बस और दूध टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई,जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हें।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा इतना भयावह था कि बस मौके पर ही पलटी यह बस भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर पंचायत के विकास सुल्तान गांव से नरेश दास के पुत्र की शादी के लिए बारात समस्तीपुर के देसुआ पतैली बारात जा रही थी। जैसे ही बस गांव से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी,बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास अचानक सामने से आ रहे दूध टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस मौके पर ही पलट गई,और दूध टैंकर आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान
सौरभ कुमार,सोनू कुमार पिता संजीत राम, अमन कुमार पिता सिकंदर दास, आदित्य कुमार उमेश दास
मृतक आदित्य कुमार दूल्हे का भाई था। जिससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस जांच में जुटी है टैंकर चालक फरार होगया।
घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद एवं थाना प्रभारी विवेक भारती ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया । डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।और टैंकर का ड्राइवर व खलासी फरार हो गए हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की,जिससे कई जिंदगियां बच सकीं। प्रशासन ने भी घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा दिलाने की व्यवस्था की।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर बिहार में सड़क सुरक्षा और लापरवाही से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन को इस ओर कड़े कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



