Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बभनगामा पंचायत के छपकी गांव में अमर शहीद जगदेव जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता चिरंजीवपुर के मुखिया प्रभात कुमार ने किया

 बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के छपकी गांव में अमर शहीद जगदेव जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता चिरंजीवपुर के मुखिया प्रभात कुमार ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह शहीद जगदेव जी के सुपुत्र माननीय नागमणि जी ने संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू के शहादत के वजह से दस फीसदी आबादी वाला सामंतवादी और ब्राह्मणवादी से बिहार आजाद तो हो चुका है


लेकिन नकली सामंतवादी के चंगुल में अभी भी फंसा हुआ है। जब तक नकली सामंतवादी से बिहार आजाद नहीं होता है तब तक असली आजादी अधूरी है।  मुख्य वक्ता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजो से आजादी मिलने के बाद नकली अंग्रेज अर्थात सामंतवादी ब्राह्मणवादी से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने आजादी दिलवाई थी लेकिन आज नकली समाजवादी के चंगुल में फंसा हुआ है, बिहार को अविलंब नकली समाजवादी के चंगुल से आजादी की आवश्यकता है और हम आजादी दिलाकर ही चैन की सांस लेंगे।  विशिष्ट अतिथिगण अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक शिव कुमार महतो, डा० पूनम आजाद, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रामसगुन महतो, डा० हेमंत सिंह, शिक्षक बालेश्वर महतो आदि नेताओ ने शहीद जगदेव बाबु का चरित्र चित्रण किया। आयोजक डा० विजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर, पुष्पों की माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom