पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को अपमानित करने को लेकर राष्ट्रीय नाई महासभा ने बछवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई।
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रुदौली पंचायत में कर्पूरी चौक पर निर्मित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के चेहरे पर सामंतवादी सोच वाले असामाजिक तत्वों ने पान या गुटका की पिक फेक कर अपमानित किया है। जिसको लेकर क्षेत्र सहित पूरे जिले के दलित, पिछड़ा और समाजवादी विचारधारा के लोग महापुरुषों के अपमान को लेकर आक्रोशित हें। और अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हें । वैसे असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा दिलाने को लेकर राष्ट्रीय नाई महासभा जिला इकाई बेगूसराय के पदाधिकारियों ने बछवाड़ा थाने में वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई है। प्राथमिक दर्ज होने के बाद जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने बताया कि नाई जाति के सर्वमान्य नेता समाजवाद के पुरोधा जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के अपमान के साथ ही पूरे प्रदेश और देश के करोड़ों लोगों का अपमान हुआ है। वैसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित करके पुलिस प्रशासन अविलम्ब कठोर से कठोर सजा दिलाए । जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर पर पिरकी फेक अपमानित करने का अर्थ है, कर्पूरी ठाकुर को मानने वाले सम्पूर्ण लोगों को अपमानित करना। जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री पद पर रहकर गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाए थे। ऐसे महापुरुष का अपमान काफ़ी निंदनीय है। उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर केवल जात के नहीं बल्कि जमात के नेता थे।भाजपा सरकार ने भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ऐसे महापुरुष का अपमान का अर्थ है। केंद्र सरकार का अपमान सम्पूर्ण महापुरुषों का अपमान। बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के मरणोपरांत 38 साल बाद भी सामंतवादियों ने उनके लोकप्रियता व सम्मान से ईर्ष्या कर रही है। इस तरह के कुकीर्ति को घृणित बताते हुए प्रसाशन एवं बिहार सरकार से असमाजिक तत्वों कि गिरफ्तारी कि मांग करने के साथ ही प्रतिमा सुरक्षा कि मांग कि । उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उक्त स्थल के सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द करने एवं कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।


