Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बीडीओ ने सर्वे कार्य की धीमी रफ्तार पर फटकार लगाते कार्य में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।। आवास योजना को लेकर चल रहे सर्वे कार्य की हुई समीक्षा

आवास योजना को लेकर चल रहे सर्वे कार्य की हुई समीक्षा। 

बीडीओ ने सर्वे कार्य  की धीमी रफ्तार पर फटकार लगाते कार्य में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

प्रखंड विकास पदाधिकारी  कार्यालय प्रकोष्ठ  में शनिवार को आवास योजना को लेकर चल रहे सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ डॉ राकेश कुमार आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार व  आवास  सहायकों से पंचायत वार सर्वे कार्य की प्रगति से अवगत हुए कल 13 पंचायत जिसमें 8 की स्थिति संतोषजनक पायी गई।जबकि 5 पंचायत का आंकडा निराशाजनक है। बीडीओ ने सर्वे कार्य की धीमी रफ्तार पर फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सर्वे कार्य में विचौलियों को दूर रखने तथा भ्रष्टाचार से बचने को लेकर सख्त हिदायत भी दी गई। बैठक के दौरान जिला से आवास का नया लक्ष्य प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार ने पर्यवेक्षकों को सहायकों के साथ डोर टू डोर जाकर सर्वे कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा। बीडीओ ने बताया कि 10 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले आवास योजना प्लस टू जीरो के लिए सर्वे कार्य में अब तक 800 नये लाभार्थियों का नाम जोड़ा गया है। सर्वे कार्य में और तेजी लाने की दरकार है। तय प्रावधान के अनुसार योग्य लाभार्थी का नाम जोड़ने को लेकर पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है. बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला से आवास का नया लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान कर देना है। बताया कि पूर्व से प्राप्त लक्ष्य 1450 में 80 प्रतिशत लाभुकों को द्वितीय किस्त भेजा गया। तीसरा किस्त प्राप्त करने वाले 75 प्रतिशत लाभुकों ने भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। शेष लाभुकों का आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में आवास सहायक गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी ,राजीव कुमार, निरंजन कुमार,रणधीर कुमार ,वरुण कुमार ,नवीन कुमार ,वीरेंद्र कुमार ,निशांत आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom