Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय में सेवा निवृत अनुदेशक एवं परिचारी को भावभीनी विदाई दी ।

 अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय में सेवा निवृत अनुदेशक एवं  परिचारी को भावभीनी विदाई दी ।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय


  के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए  अनुदेशक सह इंस्टेक्टर रामानंद चौधरी एवं कार्यालय परिचारी शिवजी प्रसाद को भावभीनी विदाई दी। अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय के कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों  की सेवानिवृत्ति के संबंध में एक भव्य और प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया, जो 31 जनवरी को अपनी सेवानिवृत्ति पर पहुंच गए हें। समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय के प्रिंसिपल डॉ सुशील कुमार, HDO यांत्रिकी प्रोफेसर अभिषेक कुमार, कॉलेज के सभी प्राध्यापक शामिल थे। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यानों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए सेवानिवृत्त द्वारा प्रदान की गई अनुकरणीय सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि सेवानिवृत्त दोनों कर्मियों ने लंबे समय  तक विभाग की सेवा की है, जिसके दौरान उन्होंने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ काम किया है। उन्होंने उनके लिए प्रार्थना भी की और सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त अनुदेशक रामानंद चौधरी ने भी इस अवसर पर बात की और अपनी सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने सम्मान में इस तरह के प्रभावशाली समारोह के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में वहां के लोग भावुक हो गए। सभी का आंखें नम थी। सभी लोग भावुक हुए थे और सभी उनके सेवा निवृत्ति होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दे रहे थे। सम्मान में प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार यांत्रिकी प्रोफेसर अभिषेक कुमार, कार्यालय कर्मी हरीश कुमार, अंकित कुमार अभिरव  कुमार आदि ने अवकाश प्राप्त कर्मी रामानंद चौधरी एवं शिवजी प्रसाद को पुष्पगू  व अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मान किया गया। मौके पर सेवा निवृत्त इंस्टेक्टर रामानंद चौधरी की धर्मपत्नी उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय गौरा की प्रधानाध्यापिका वैदेही कुमारी, साहित्यकार शिवाश्रय राय ,आर डी भारती, नवल किशोर सिंह, दयानंद चौधरी, ज्योति कुमारी, विपिन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom