Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak छात्र राहुल हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश फुलवड़िया थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीएसपी ने दी जानकारी एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस समेत दो गिरफ्तार

छात्र राहुल हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश फुलवड़िया थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीएसपी ने दी जानकारी

एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस समेत दो गिरफ्तार

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बरौनी /बेगूसराय

 रविवार को फुलवड़िया थाना परिसर में तेघड़ा एसडीपीओ डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई. वार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ डॉ प्रसाद ने मीडियाकर्मियों से कहा कि फुलवड़िया थानान्तर्गत ग्राम बारो भिट्ठा वार्ड नं0-26 में राहुल कुमार की हुई हत्या मामलें का पुलिस टीम के द्वारा 12 घंटे के अन्दर सफल उद्भेदन कर लिया गया। श्री प्रसाद ने बताया  कि एक फरवरी 2025 को फुलवड़िया थानान्तर्गत ग्राम-बारो भिट्ठा वार्ड नं0-26 में एक युवक राहुल कुमार पे०-निरंजन यादव सा०-बारो भिट्ठा थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय की गोली मारकर हुई हत्या मामलें में निरंजन यादव के द्वारा दिए गए आवेदन पर फुलवड़िया थाना कांड सं0-15/25 दिनांक-02.02.25 धारा-103 (i) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में फुलवड़िया थाने की पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना / आसूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त राहुल कुमार उम्र 18 वर्ष पे० उपेन्द्र दास सा०-बारो भिट्ठा एवं 01 नाबालिक युवक को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ के दौरान नाबालिक युवक के द्वारा बताया गया की घटना घटित होने के बाद हथियार अपने भाई मंजेश कुमार को दिए हें। बहरहाल पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर मंजेश कुमार पे० उपेन्द्र राम सा०-बारो भिट्ठा वार्ड नं0-26 थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय के घर पर छापेमारी कर मंजेश कुमार को 02 अन्य युवकों के साथ पकड़ा गया। विधिवत तलाशी में मंजेश कुमार के घर से 01 देशी पिस्टल जिसे अनलोड करने पर 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।बरामद अवैध हथियार एवं कारतूस को विधिवत जप्त किया गया तथा पूछताछ करने पर पकड़ाये सभी व्यक्तियों ने घटना करने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। तत्पश्चात पकड़ाए 02 अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 03 नाबालिक युवकों को निरूद्ध करते हुए विधि सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त मामले को लेकर जारी की गई विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपी का नाम/पता इस प्रकार क्रमशः हैं. मंजेश कुमार उम्र 22 वर्ष पे० उपेन्द्र राम सा०-बारो भिट्ठा वार्ड नं0-26 थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय,  राहुल कुमार उम्र 18 वर्ष पे० उपेन्द्र दास सा०-बारो भिट्ठा वार्ड नं0-26 थाना-फुलवड़िया जिला-बेगूसराय. वहीं, दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom