बच्चों में पर्यावरण आधारित जीवन कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में क्लब होगा मददगार साबित: विधायक
सच आप तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बच्चों में जीवन जीने का कौशल, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास विकसित करने तथा तनाव, भय एवं संकोच जैसे मनोविकारों को दूर कर सोच में लचीलापन विकसित करने में यूथ एवं ईको क्लब द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मददगार साबित होगा । यह विचार तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह की है जिन्होंने 19 फरवरी मंगलवार को मध्य विद्यालय आलापुर में बच्चों के द्वारा पर्यावरण आधारित गतिविधि एवं चित्र मॉडल प्रस्तुति कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक करी पासवान ने बताया कि यूथ क्लब और ईको क्लब का मकसद बच्चों में कौशल विकास करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजित कार्यक्रम में यूथ क्लब व ईको क्लब के तहत बच्चों द्वारा अपने आस-पास के पर्यावरण एवं जैव-विविधता के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने तथा पर्यावरण गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के लिए क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य दर्जनों स्टॉल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया । ईको क्लब के बच्चों द्वारा पर्यावरण, जैवविविधता, जलवायु, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बच्चों में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गए । प्रदर्शनी में पेंटिंग, लेखन, वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामनरेश पासवान, पूर्व मुखिया राम बहादुर शर्मा, अवकाश प्राप्त शिक्षक राम बहादुर तांती, पूर्व प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी, विद्यालय परिवार के गुलशन कुमारी गणेश कुमार, दिनेश कुमार, वीरेंद्र राय, सूरज पासवान, सुजीत पाठक, सुष्मिता कुमारी आदि ने बच्चों को प्रोत्साहित किया



