जननायक कपूरी ठाकुर जी का 37वां पूणयतिथि मनाया गया
बछवाड़ा सच आज तक संवाददाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट
बेगूसराय दिनांक 17 फरवरी 2025 रोज सोमवार समय 1:00 बजे दिन से स्थान बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम,सह राजद जिला कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 37 वाँ पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता मे मनाया गया। इस कार्यक्रम में महानगर राष्ट्रीय जनता दल एवं जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जननायक जी के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए। उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिए। पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा वंचित, उपेक्षित,गरीब और पिछड़े समाज में समाजवादी चेतना और आरक्षण को धरातल पर उतार सामाजिक परिवर्तन की नींव रखने वाले तथा सार्वजनिक जीवन में सत्य, सरलता, सहजता और सदाचार के मार्गदर्शक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी पुरोधा, कमजोर वर्गों के प्रबल पैरवीकार,सामाजिक जागरण के प्रणेता थे जननायक। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव श्री महादेव साह ने कहा वर्ष 1977 में कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के वरिष्ठतम नेता सत्येंद्र नारायण सिन्हा से नेता पद का चुनाव जीते, और दो बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री बने गरीबों के लिए कल्याणकारी कार्य किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा भारत रत्न जनरल कर्पूरी ठाकुर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया के अनुयाई थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में पिछड़ा वर्ग के लोगों की सरकारी नौकरी में आरक्षण का व्यवस्था लागू किए थे। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान,प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी,महानगर जिला उपाध्यक्ष धनिक लाल दास, महानगर जिला प्रवक्ता पवन गांधी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव वही कार्यक्रम में उपस्थित किशोर महतो, बम बम पासवान,प्रभात कुमार, महानगर झुग्गी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर सद्दाम, विश्वनाथ महतो, निशा कुमारी, सोनू महतो, अजीत कुमार गुप्ता, लालजी महतो, रमेश पोद्दार, अरविंद चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, रजत वरिष्ठ नेता मुखी भगत। एवं सैकड़ो साथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय



