Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak मजदूर के घर में लगी आग, गृहस्ती सहित सामान जलकर राख सच आज तक

 मजदूर के घर में लगी आग, गृहस्ती सहित  सामान जलकर राख 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत धनकौल पंचायत के सिंहपुर मुसहरी विषहर स्थान न वार्ड संख्या 16 में सोमवार की संध्या करीब सारी 6:00 बजे  एक मजदूर के घर में  आग लग जाने से सारा सामान सहित गृहस्ती  जलकर राख हो गया। इस संबंध में पीड़ित कलपू साह ने बताया कि संध्या के करीब 6:00 बजे दोनों पति-पत्नी  मोहल्ले में  श्रद्धा क्रम के पगड़ी बंधन में गए हुए थे  तभी  अचानक घर में आग लगने की सूचना मिली। लोगों ने आग लगाते देखा तो चिल्लाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों  के सहयोग से आग बुझाया गया तब तक घर में रखा अनाज ,कपड़ा, भूसा, बर्तन और कीमती सामान सहित जलकर राख हो गया।  दमकल कर्मी भी थोड़ी देर बाद आए। छात्र नेता स्वर्गीय शिवचंद्र महतो के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे थे। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों  के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।  इस आग लगी की घटना में कलपू साह के घर में रखा सारा सामान सहित घर जलकर राख हो गया। परिवारजनों के एक भी कपड़े नहीं बचे। उन्होंने बताया कि पिछले साल इनका एकमात्र लड़का था वह भी बाहर में मजदूरी करने के समय दबकर  उसकी मौत हो गई थी। ये किसी तरह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते आ रहे हें ।मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, घटनास्थल पर पहुंच कर जायाजा लिया उन्होंने अंचलाधिकारी से बात कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की । वहीं अंचल अधिकारी रवि शंकर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा स्थल निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को तुरंत 12000 रू मुआवजा राशि , पॉलिथीन एवं राहत  देने की प्रक्रिया की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को भोजन, कपड़ा बर्तन आवास सहित विधि संवत मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom