Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak डीएम ने किया बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण

 डीएम ने किया बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण

झमटिया घाट का बैरिकेडिंग, साफ सफाई, सौंदर्यीकरण ,चेंजिंग  रूम बनाने का बीडीओ को दिया निर्देश।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा 27 फरवरी गुरुवार   को बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में विधायक बछवाड़ा -सह- खेल मंत्री बिहार,  श सुरेन्द्र मेहता, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी बछवाड़ा, अंचल अधिकारी बछवाड़ा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बछवाड़ा प्रखंड-सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया,  उसके बाद प्रखंड परिसर में बन रहे खेल मैदान, निर्माणाधीन जीविका भवन, जीविका द्वारा संचालित सामुदायिक लाइब्रेरी एवं प्लास्टिक अपशिश्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को खेल मैदान के रनिंग ट्रैक को चौड़ा करने, निर्माणाधीन जीविका भवन को संबंधित संवेदक को ससमय कार्य पूर्ण करने तथा लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढाने का निर्देश दिया। फिर  रानी एक पंचायत में निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, वहां उपस्थित पंचायत सचिव एवं  मुखिया को पंचायत सरकार भवन साफ-सुथरा रखने तथा सभी पंचायत स्तरीय कर्मी को नियमित पंचायत आने का निर्देश दिया गया।  झमटिया घाट के निरीक्षण के दौरान  वहां उपस्थित आमजनों से उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने बताया कि यहां पर गंगा स्नान करने हेतु काफी भीड़ लगती है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा बैरिकेटिंग करने, घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने एवं चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। इसके बाद रानी तीन पंचायत में संचालित हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर, निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं पंचायत सरकार भवन हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया।  वहीं  रानी तीन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी पश्चिमी के परिसर में बने खेल मैदान, स्मार्ट क्लॉस में उपलब्ध सुविधा का निरीक्षण किया तथा वहां मध्याहन भोजन खाते हुए बच्चों से मिलकर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर रोस्टर बनाकर सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। रानी तीन पंचायत में मनरेगा द्वारा निर्मित गोलाघाट सीढ़ी का उदघाटन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया साथ ही बगल में स्थित छट घाट का भी निरीक्षण भी किया गया। फतेहा पंचायत में निर्माणाधीन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया गया । जिला पदाधिकारी द्वारा चमथा दो पंचायत एवं चमथा तीन पंचायत के बार्डर पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्माण कराये जाने वाले सड़क का निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom