पश्चिम बंगाल में उर्दू प्राध्यापिका हुए सम्मानित।
बरौनी । सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट
एपीएसएम कॉलेज बरौनी के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है. इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ,प्रो मुकेश कुमार ने बताया कि उर्दू विभाग के प्राध्यापिका डॉ. मसरूर सोगरा की अत्यंत प्रसिद्ध रचना रखते कलम, के लिए पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी द्वारा प्रथम पुरस्कार मौलाना मोहम्मद अल्ताफ हुसैन हाली अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उनकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उन्हें साधुवाद एवं शुभकामना देता है.


