Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak ग्राम कचहरी में अब ई पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन

 ग्राम कचहरी में अब ई पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन 


दिया गया प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र  के प्रशिक्षण  में शामिल सदर प्रखंड के प्रतिभागी ।


सच आज तक संवाददाता सुकुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

बेगूसराय जिला  पंचायत संसाधन केंद्र में बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार 20 फरवरी गुरुवार से एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। पंचायत की ग्राम कचहरी, ई पोर्टल एवं नई संशोधित भारतीय न्याय संहिता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ किया गया। इसमें बेगूसराय सदर प्रखंड के सरपंच, उप सरपंच, न्याय सचिव, न्याय मित्र, कार्यपालक सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षक अशोक कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि सरकार के आदेशानुसार जिले की सभी ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच, न्याय सचिव, न्याय मित्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यपालक सहायक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत यह प्रशिक्षण आरंभ किया गया है।  सभी को पंचायत की ग्राम कचहरी, ई पोर्टल की जानकारी दी गई। कैसे पोर्टल को खोलेंगे, उसके बाद आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया बताई गई। आवेदक का मोबाइल नंबर देना आवश्यक है तभी ओटीपी आएगा। यदि आवेदक ओटीपी बताता है तो आवेदन रजिस्टर्ड होगा। पोर्टल खोलने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रक्रिया आरंभ हो जाती है। इसके बाद आवेदक का नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर डालने के बाद आवेदन संबंधित विषय डाले जाते हें । बेगूसराय सदर बी पी आरओ एवं न्याय मित्र अशोक कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बेगूसराय सदर प्रखंड के सभी पंचायतों से आए सरपंच, उप सरपंच, न्यायणर्य सचिव, न्याय मित्र एंव कार्यपालक सहायक आदि ने भाग लिया। कुछ लोगों ने ओटीपी नहीं आने की भी शिकायत की। बताया गया कि तकनीकी कारणों से कभी कभार ऐसा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom