Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सी.सी.टी.वी.अधिष्ठापन के बाद आपराधिक वारदात के नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगा: जिला पदाधिकारी बेगूसराय

 सी.सी.टी.वी.अधिष्ठापन के बाद आपराधिक वारदात के नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगा: जिला पदाधिकारी बेगूसराय 

सच आज तक  संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

जिला पदाधिकारी बेगूसराय,  श्री तुषार सिंगला द्वारा  बेगूसराय नगर निगम  द्वारा प्रथम चरण में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों एवं स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित सी0सी0टी0वी0 कैमरा का अधिष्ठापन एवं रख-रखाव का कार्यारंभ बेगूसराय समाहरणालय के समीप कैन्टीन चौक से किया गया। 



कार्यक्रम में माननीय महापौर नगर निगम बेगूसराय, नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह,  उप महापौर अनिता देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह सहित कई गणमान्य एवं अन्य लोग मौजूद थे।


बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 317  कैमरे का अधिष्ठापन करना है जिसमें 6 मेगापिक्सल का 285 बुलेट कैमरा एवं 4 मेगापिक्सल  का पॉइंट जेड कैमरा का अधिष्ठापन  किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अधिष्ठापित  सीसीटीवी कैमरे  का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तीन स्थान पर  यथा जिलाधिकारी कार्यालय,  नगर निगम कार्यालय , पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाया जाएगा। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि एक माह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार  द्वारा बेगूसराय जिला  भ्रमण के क्रम में इस कार्य योजना का शिलान्यास किया गया था। जिसके  तहत नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सी0सी0टी0वी0 अधिष्ठापन का कार्य किया जा रहा है।  सी0सी0टी0वी0 अधिष्ठापन के बाद पूरे शहरी इलाकों में आपराधिक वारदात के नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगा। इसके अलावा हमारे धार्मिक पर्व दुर्गा पूजा, दीपावली, होली आदि में भी विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को मोनेटरिंग में सी0सी0टी0वी0 अधिष्ठापन के बाद इससे मदद मिलेगा। बेगूसराय को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यह एक पहला कदम है। आने वाले दिनों में ट्राफिक सिस्टम एवं सौन्दर्यीकरण कार्य भी नगर निगम के प्रस्तावित कार्यों में शामिल है। उन्होंने महापौर एवं नगर आयुक्त नगर निगम को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। 

मौके पर महापौर पिंकी देवी ने कहा आज हम सभी मिलकर बेगूसराय नगर निगम के लिए स्वर्णिम समय का आरंभ कर रहे हैं।  कैमरा लगने के बाद शहर में आपराधिक वारदात पर नियंत्रण, जाम की समस्या से निपटने में एवं शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगा। इससे नगर निगम वासियों को काफी सुविधा मिलेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom