Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दलित का मेगा प्लान 28 फरवरी को गांधी मैदान में होगा महा जुटान

 बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दलित का मेगा प्लान 28 फरवरी को गांधी मैदान में होगा महा जुटान


दलित समाज में राजनीतिक जागरूकता लाना और उन्हें एकजुट करना

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सियासी विरासत बिछ रहा है। राष्ट्रीय आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 28 फरवरी को पटना गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन करने का ऐलान किया है। यह समागम चुनाव से पहले राष्ट्रीय अवाम मोर्चा (सेक्युलर ) का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है ।

गांधी मैदान में होने वाले दलित समागम की तैयारियां जोरों पर है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पार्टी राष्ट्रीय सचिव सह मुंगेर प्रमंडल प्रभारी निलेश कुमार सिंह शुक्रवार को बेगूसराय सर्किट हाउस पहुंचे  प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुंगेर प्रमंडल प्रभारी निलेश कुमार सिंह ने  बताया कि बेगूसराय जिले से  हजारों की संख्या में लोग इस समागम में शामिल होंगे। उनके साथ जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, जिला प्रवक्ता माधव कुमार , मुंगेर के जिला अध्यक्ष मुकेश मांझी ,प्रदेश नेता उमाकांत मंडल, जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया कि

कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सहित कई विधायक शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात एक कर रहे है। प्रभारी ने कहा कि समागम का मुख्य उद्देश्य दलित समाज में राजनीतिक जागरूकता लाना और उन्हें एकजुट करना है।

इसके साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत में दलित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। वही जिला प्रवक्ता माधव कुमार ने 28 फरवरी दलित समागम की सफलता को लेकर बताया कि कार्यकर्ता पूरी जोर शोर से  तैयारी में जुटेगे। और समागम में बड़ी संख्या में बिहार के कोने-कोने से  कार्यकर्ता  भाग लेंगे। प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी की 11 सूत्री मांगों को रखा गया जिसमें मुख्य रूप से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने, समान शिक्षा प्रणाली लागू करवाने, पेंशन की न्यूनतम राशि 2000 प्रतिमाह करने, जीविका दीदी, रसोईया सहित अनुबंध कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने आदि मांग शामिल है। मौके पर यूथ संघ के अध्यक्ष मोहम्मद ओजैर, रजनीश कुमार, राजकुमार सहित जिला कार्यकारिणी एवं कई प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom