निपनियां पंचायत में राजस्व शिविर का आयोजन पंचायत में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।
राजस्व अधिकारी अभिषेक सौरभ एवं राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर
शुक्रवार को तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत निपनियां मघुरापुर पंचायत में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण सिंह आंचल कर्मचारी दीपक कुमार ने शिविर में आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका हाथों हाथ समस्या का समाधान किया। वही राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ ने शिविर में आए ग्रामीण की समस्या सुनकर समस्या का समाधान करने हेतु राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस शिविर में सीमांकन, दाखिल- खारिज, परिशोधन, त्रुटि सुधार, डाटा एंट्री एवं लगान वसूली में ग्रामीणों द्वारा अपने राजस्व कार्यो का निस्तारण करवाने के लिए सुबह से शाम तक शिविर में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। पंचायत में शिविर लगने से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।


