सड़क हादसे में घायल वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष से अस्पताल में मुलाकात करने पहुंच एमएलसी राजीव कुमार।
आर्थिक सहयोग करते हुए डॉक्टर से बेहतर इलाज करने की हिदायत दी।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
खगड़िया जिला वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार जो 4 दिन पूर्व रोड हादसा के शिकार हो गए थे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज से बेगूसराय एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पैर और सिर पर चोट आई थी और पर पूरे तौर पर फैक्चर हो गया है। अस्पताल में इलाजरत मिथिलेश कुमार से गुरुवार को हालचाल जानने के लिए विधान पार्षद राजीव कुमार दिल्ली से बेगूसराय अस्पताल पहुंचे और हाल-चाल जाने। वार्ड संघ अध्यक्ष की हालत में काफी सुधार है। उन्होंने डॉक्टरों से उनके हेल्थ के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार मिथिलेश का हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर और हाथ में गंभीर चोट आई थी फिलहाल वह रिकवर हो रहे है। राजीव कुमार ने डॉक्टरों से मिथिलेश की बेहतर इलाज करने की बातें करते हुए कहा कि इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ में विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेघड़ा रामेश्वर सिंह स्मारक भाकपा अंचल कार्यालय के कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।


