अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा याद किये जायेगें सेवानिवृत शिक्षक चंद्रशेखर कुमार गांधी - मंजर श्यान
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगंबरपुर अयोध्या के शिक्षक चंद्रशेखर कुमार गांधी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अपने बेहतर शैक्षणिक, शिक्षण ,प्रशिक्षण कार्य के लिए हमेशा याद किये जायेगें सेवानिवृत नियोजित शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगंबरपुर अयोध्या के चंद्रशेखर कुमार गांधी ने अपने लंबे कार्यकाल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। यह बातें विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंजर शयान ने कही, वे अपने विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रशेखर कुमार गांधी के अवकाश प्राप्त करने के मौके पर शनिवार को विद्यालय के प्रांगण में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुखिया अभिभावक चंद्रभूषण सिंह उर्फ बौघु ने सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर कुमार गांधी के कार्य कुशलता से दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को भी सिख लेने की बात कही, आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हें ।सिर्फ सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त किये हें। उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने कहा कि गांधी जी ने शिक्षक के साथ एक बेहतर समाजसेवी की भूमिका भी अच्छे तरीके से निभाया। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी, एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन ने गांधी जी के कार्यकाल की काफी प्रशंसा की। इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय की शिक्षिका उमा कुमारी एवं कांता कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत डायरी कलम और अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजय कुमार, नवल किशोर सुमन, मनोज कुमार ठाकुर, शशि कुमार पवन, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुंवर ,प्रखंड सचिव सूरज पासवान, अध्यक्ष चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार, शिक्षक रंजन कुमार अभिभावक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, बमबम सिंह, पंकज सिंह,के अलावे भारी संख्या में शिक्षक अभिभावक शामिल हुए। स्कूल के बच्चों ने अपने स्वागत गान से दर्शकों और श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों के अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राओं, रसोइया व अभिभावकों ने भी सेवानिवृत शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया।

