ठाकुरबारी की जमीन पर बन रहा पंचायत भवन पर लोगों का विरोध
तेघड़ा / बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत पीढ़ौली पंचायत के शहीद स्मारक के समक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी दास ठाकुरबारी की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह ठाकुरबारी की जमीन है जहां सप्ताह में दो दिन हटिया लगती है,प्रत्येक साल ठाकुरबारी का धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। जिस हटिया से सैकड़ो लोगों का रोजी रोटी चलता है साथ ही सहयोग राशि से ठाकुरबारी का संचालन और भगवान का प्रसाद तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान के अलावे खेल मैदान नहीं होने एवं जगह की कमी की वजह से क्षेत्र के युवा पीढ़ी के द्वारा खेल गतिविधि के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित होते आ रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में सरकारी स्तर से निर्माण कार्य रुकवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। अवकाश प्राप्त डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुमार ने कहा कि सरकार का कहना है कि मठ मंदिर की जमीन के मालिक वहां के भगवान होंगे वहां की जमीन कोई महंत या सेवादार का नहीं। उन जमीनों पर सिर्फ धार्मिक काम ही होगा दूसरे किसी कार्य के लिए वहां की जमीन का इस्तेमाल नहीं हो सकता है। सरकार भी किसी मठ मंदिर का स्थाई रूप से अधिग्रहण
नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि संविधान में यह नहीं लिखा है कि मठ मंदिरों की जमीन और मंदिरों को सरकार सरकारी निर्माण कार्य में इस्तेमाल करे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से ठाकुरबारी की भूमि को मुक्त करवाने की मांग की है ।


