Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak गरीब लोगों के दाना पानी पर खतरा, जन वितरण विक्रेता गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

 गरीब लोगों के दाना पानी पर खतरा, जन वितरण विक्रेता  गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 बिहार के पीडीएस डीलर अपने आठ पुत्री मांगों को लेकर 1 फरवरी शनिवार से हड़ताल पर चले गये हें। 

जन वितरण विक्रेता अपने पोस (POS) मशीनों को बंद रखेंगे और अनाज का उठाव भी बंद रखेंगे। जन वितरण केंद्रों के विक्रेताओं के हड़ताल पर जाने से खाद्यानों के वितरण मे परेशानी होगी और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को अनुमंडलीय खाद्य गोदाम तेघड़ा के प्रांगण में  फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन तेघड़ा के बैनर तले प्रखंड के सभी जन वितरण विक्रेता एवं संघ के पदाधिकारी अपनी मांग के समर्थन में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनशनकारी अंबिका यादव का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है जो चिंताजनक है। सरकार की तरफ से मांग पर कोई पहल नहीं की जा रही है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जन वितरण विक्रेता पटना के गर्दनी  बाग में आमरण अनशन पर हें। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह ने बतलाया कि इस आंदोलन के समर्थन में आज से अनिश्चितकालीन पोस मशीन बंद रहेगा। विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए दुकान पर रखे जाने वाले अनाज की सही गुणवत्ता, एसएफसी गोदाम से विक्रेता के गोदाम तक बैग के वजन के साथ अनाज का पूर्ण वजन मिलना चाहिए।30,000   हजार रुपए मानदेय देने, अनुकंपा में उम्र सीमा समाप्त करने, साप्ताहिक अवकाश की सुविधा, मार्जिन मनी आदि मांगे शामिल हें। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार, संगठन मंत्री राम प्रकाश मोची, हड़ताल के संयोजक प्रवीण कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार, बंशीधर कुमार सिंह ,आशुतोष कुमार, राजेश मोची, लक्ष्मी साह, रविंद्र प्रसाद सिंह, राहुल कुमार ठाकुर, धन्नु कुमार ठाकुर, सुनील सिंह अनिल सिंह महावीर पासवान ,उमेश रजक ,विपिन कुमार सिंह सहित भारी संख्या में प्रखंड के जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom