Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak रीता रानी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में दिव्यांग पेंशन राशि मात्र 400 रूसे 1000रू तक है, जो महंगाई के इस दौर में दिव्यांगजनों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में अपर्याप्त है। उन्होंने इसे 3000 रु प्रति माह करने की अपील की, ताकि दिव्यांगजन सम्मानजनक जीवन जी सकें।

 दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया ज्ञापन। 


दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को प्रभावी रूप से लागू किया जाए 

दिव्यांग पेंशन की राशि 400 से बढ़कर 3000 रुपया प्रतिमा किया जाए 

 सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

 दिव्यांग संघ जिला गया की अध्यक्षा रीता रानी ने मुख्यमंत्री से  मुलाकात कर दिव्यांग जनों से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगों में दिव्यांग पेंशन 3000 रू करने और स्वतंत्र राज्य आयुक्त की नियुक्ति की रखी मांग  रखा।

रीता रानी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में दिव्यांग पेंशन राशि मात्र 400 रूसे 1000रू तक है, जो महंगाई के इस दौर में दिव्यांगजनों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में अपर्याप्त है। उन्होंने इसे 3000 रु प्रति माह करने की अपील की, ताकि दिव्यांगजन सम्मानजनक जीवन जी सकें।

इसके अलावा, उन्होंने बिहार में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक पूर्णकालिक, स्वतंत्र राज्य आयुक्त की नियुक्ति को जरूरी बताया। वर्तमान में यह पद रिक्त है, जिससे दिव्यांगजन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे में बाधा आ रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रीता रानी की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और इस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए इस मुलाकात को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं को और मजबूती मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom