Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak यमुना भगत अंतर्राज्यीय 25 वां महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुजफ्फरपुर में कटिहार कोको 5 - 1 से हराया

यमुना भगत अंतर्राज्यीय 25 वां महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन  मुजफ्फरपुर में कटिहार कोको 5 - 1 से हराया


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बरौनी खेल गांव स्थित यमुना भगत स्टेडियम में बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा  12 फरवरी बुधवार को  अंतर्राज्यीय महिला  फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ था ।टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं उपाध्यक्ष अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद  एवं समाजसेवी पूर्णिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर महिला टूर्नामेंट का सिल्वर जुबली मनाया। वहीं टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रथम मैच मुजफ्फरपुर और कटिहार के बीच खेला गया । जिसमें मुजफ्फरपुर ने 5 - 1 से कटिहार को हराया । वहीं दूसरी मैच जोकि सेमी फाइनल मैच रानी लक्ष्मीबाई और सिवान के बीच खेला गया । जिसमें दोनों टीम मैच में एक-एक के बराबर रही। लेकिन टाइप ब्रेकर में तीन एक से रानी लक्ष्मीबाई एक्सपोर्ट अकादमी की टीम ने जीत दर्ज किया। तीसरे दिन दिन मैच के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। और फुटबॉल को किक  मारकर तीसरे दिन के खेल मैच का विधिवत उद्घाटन किया।आज के मैच रेफरी मनीष कुमार, असिस्टेंट रेफरी मोहम्मद दानिश,रोशन कुमार ,अमन कुमार, अनुराग कुमार एवं  हेड ऑफ़  रेफरी चिरंजीवी ठाकुर मौजूद थे।  संचालन करते हुए संयोजक संजीव कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि समापन मैच 16 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। कर्मियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर डॉक्टर पीसी पाठक के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया गया था ।मौके पर ग्रामीण क्लब के सदस्य  श्री देव सिंह ,भोला सिंह, ज्योति सिंह , संजीव कुमार सिंह  के अलावे भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom