पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में 3 रक्तवीरों ने एक साथ किया रक्तदान
14 फरवरी का वह काला दिन जब देश रोया था उजड़ गई थी 40 परिवारों की खुशियां
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
आज से 6 साल पहले 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलवामा हमले की 6 वीं बरसी पर आज देश के हर कोने में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इन शहीद जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। हर हमेशा उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इसी करी में
सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के रक्तवीर मनोज यादव उर्फ मंटून कुमार ने अपनी शादी के उपलक्ष्य और पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में अपने दो अन्य साथियों के साथ 14 फरवरी को रक्तदान किया और एक तरफ समाज को मैसेज देने का ये प्रयास किया कि लोग चाहें तो अपने हर खुशी के मौके पर रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दे सकते हें ।तो वहीं दूसरी तरफ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दिया गया |
रक्तदान करने वालों में क्रमशः मनोज यादव (बनवारीपुर), शिवपूजन कुमार (बथौली) और संजीव कुमार (बथौली) शामिल थे |
इस संबंध में सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्था राष्ट्रहित के लिए हर समय समर्पित भाव से कार्य करते हुए समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान शुरुआती दिनों से देती आई है और खासकर रक्तदान के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का हरसंभव प्रयास करती रहती है |
शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आगे बताया कि हमारी संस्था के रक्तवीर मनोज यादव ने आज अपनी शादी की हल्दी रस्म के दिन 3 रक्तवीरों के साथ अपना रक्तदान कर समाज को जागरूक करने का बेहतर संदेश दिया है और आज के इस रक्तदान का श्रेय संस्था से जुड़े महेशपुर (भगवानपुर) निवासी सुमित कुमार,राधा रानी को जाता है जिनके सहयोग से आज ये रक्तदान हुआ |


