Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बिहार की व्यवस्था परिवर्तन का एक मात्र विकल्प जन सुराज : डॉ. सोनू शंकर ,जन सुराज का जन्म बिहार में बदलाव के लिए हुआ है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी जनसुरज

बिहार की व्यवस्था परिवर्तन का एक मात्र विकल्प जन सुराज : डॉ. सोनू शंकर ,जन सुराज का जन्म बिहार में बदलाव के लिए हुआ है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी जनसुरज 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय के उत्कृष्ट समाजसेवी मां  शैल सर्विस पेट्रोल पंप  प्रोपराइटर डॉक्टर सोनू शंकर ने जनसुराज  पार्टी में अपनी उम्मीदवारी की दावा पेश करने के बाद गुरुवार को अपने संस्थान के कार्यालय में  पत्रकारों , कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उन्होंने बताया कि सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के संकल्पों के साथ राजनीतिक लड़ाई लड़ी जा रही है।  बिहार में जन सुराज की सरकार बनते ही  हर प्रखंड में मॉडल विद्यालय खोले जाएंगे। बिहार के युवाओं को  अपने राज्य में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  वृद्धावस्था पेंशन की राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिये जाएंगे। महिलाओं को सस्ती दर पर रोजगार के लिए लोन दिये जाएंगे।  बिहार की जनता को एक विकल्प चाहिए। यहां की जनता जातिवाद व संप्रदायवाद की राजनीति से उब गई है। ऐसे में जन सुराज बेहतर विकल्प बनकर आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास नहीं होने के दो कारण हें भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चुनाव से ही शुरू होती है। नेता जब जीतते हें तो चुनाव में खर्च किए गए रुपए शुद्ध सहित वसूलना चाहते हें। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के सातों सीटों पर जनसुराज पार्टी की जीत होगी। पूर्व से चल आ रही व्यवस्था में परिवर्तन होगा। और जनता का राज कायम होगा। मौके पर युवा नेता रोहित कुमार, विजय सिंह, विकास कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom