वत्स सेवा समिति के मिनी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 40 रक्तदाता बने महादानी
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
तेघड़ा , बेगूसराय
वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर की ओर से 23 फरवरी रविवार को मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इसको लेकर सदस्यों एवं चिकित्सा टीमों द्वारा तैयारियां उपरांत रक्त संग्रह की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें 40 रक्त वीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया
समिति के सचिव रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 बजे शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 40 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने । उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक के व्यक्ति रक्तदान कर सकते हें। बशर्ते कि ऐसे व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ हों । दो रक्तदान के बीच पुरुषों के लिए तीन महीना तथा महिलाओं के लिए चार महीने की समान अवधि होनी चाहिए।रक्तदान करने वालों को वत्स सेवा समिति की तरफ से प्रमाणपत्र देकर रक्त वीरों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सह समाजसेवी रंजीत कुंवर का कहना है कि रक्तदान करके दूसरों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार, सदस्य चंदन कुमार ने कहा कि रक्तदान करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इसीलिए रक्तदान के लिए लोग आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। खासकर युवाओं को रक्तदान शिविर में भाग लेना चाहिए।




