बरौनी डेरी में 133 करोड़ रुपए के निवेश से नवनिर्मित संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया शुभारंभ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आए । वे दोपहर करीब 2:15 बजे भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी किया गया। इससे देश के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। वहीं से देश रतन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी डेयरी के प्रांगण में 113.27 करोड़ की लागत से आधुनिक डेयरी संयंत्र का भी उद्घाटन उद्घाटन किया। इसकी क्षमता लगभग दो लाख लीटर होगी। इसका उद्देश्य तीन लाख दूध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है। इसी के आलोक में देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी डेयरी के परागण में दुग्ध उत्पाद संयंत्र की शुभारंभ को लेकर
प्रबंध निदेशक बरौनी डेयरी रविंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुभारंभ समारोह पूर्वक हुई। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारी एवं शामिल लोगों ने टेलीकास्ट देखा। कार्यक्रम के उपरांत विधायक राम रतन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, बेगूसराय के एडीएम, प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार,अध्यक्ष विजय शंकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से अनौपचारिक रुपए शुभारंभ की गई।बरौनी देरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बरौनी डेयरी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हें। डेरी में रविंद्र प्रसाद 1986 से सेवारत हें। उनके योगदान के पश्चात भागीरथ प्रयासों के तहत इन्होंने दुग्ध उत्पादों के तौर पर मिठाई के उत्पादन की शुरुआत कराई जो आज की तारीख में वृहत स्वरूप लिए हुए हें। श्रेष्ठतम मांगों के अनुरूप उत्पादन से संघ को आर्थिक लाभ पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। मौके पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध डॉक्टर रमणि कांत पोद्दार, मैनेजर एमेंद्र कुमार, मार्केटिंग ऑप्शन प्राशर कुमार ,मृत्युंजय कुमार एवं गोपाल कुमार के अतिरिक्त प्लांट के विभिन्न अधिकारी, कर्मी ,प्रबंध कार्यकारणी सहित क्षेत्र के गण्यमान्य लोग शामिल हुए।


