तेघड़ा गौशाला में निःशुल्क आंख जांच शिविर में 170 लोगों की जांच , चिन्हित हुए 45 मोतियाबिंद के रोगी।
जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई।
25 फरवरी मंगलवार को किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
फुलवड़िया बाजार स्थित किरण नेत्रालय सेवा समिति द्वारा 24 फरवरी सोमवार को तेघड़ा गौशाला परिसर में गरीब निः सहाय लोगों के लिए निःशुल्क कंप्यूटराइज मोतियाबिंद आंख जांच शिविर का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति तेघड़ा शाखा के सौजन्य से किया गया । इस संबंध में किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी के प्रसिद्ध आंख रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कुमार ने बताया कि तेघड़ा गौशाला परिसर में गौशाला समिति के सचिव सह व्यवस्थापक शिव कुमार केजरीवाल के उपस्थिति में सुबह 07 बजे से 01 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। 170 आये रोगियों का आंख जांच, चश्मा जांच किया गया । जरूरतमंदों को मुफ्त में दवा भी दी गई। उन्होंने बताया कि जांचों उपरांत 45 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया वैसे रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन 25 फरवरी 2025 मंगलवार को किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी में किया जायेगा। जिसका संपूर्ण खर्च अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति तेघड़ा के द्वारा किया जा रहा है। नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूर दृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। समिति की अध्यक्षा शकुंतला देवी केजरीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति हर समय समाज के निधन और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है ऑपरेशन के उपरांत सभी रोगियों को भोजन , दवा, चश्मा,फल एवं कंबल देकर विदाई करेगी। मौके पर गौशाला समिति के सचिव शिव प्रसाद केजरीवाल, जन स्वास्थ्य कल्याण केंद्र तेघड़ा के सचिव आरएन सिंह, अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष रंजन झा, उपाध्यक्ष डॉ. उग्र नारायण पंडित, राम सुमिरन महाराज आदि मौजूद थे



