Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak गंगा ग्लोबल स्कूल रश रमजानपुर बेगूसराय में सी.बी.एस.ई. द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित ।

 गंगा ग्लोबल स्कूल रश रमजानपुर बेगूसराय में सी.बी.एस.ई. द्वारा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित ।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के साथ-साथ बेगूसराय के कई विद्यालयों के शिक्षकों ने सिरकत किया I 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

गंगा ग्लोबल स्कूल रमजानपुर के प्रांगण में सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

 कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री अनिल कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन राम मिलन कुमार तथा ऋषि राज घोष के द्वारा सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलन एवं छात्र-छात्राओं के गणेश वंदना के साथ हुआ I 

कार्यशाला का टॉपिक : एन. ई. पी. 2020 (  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 )

रिसोर्स पर्सन राम मिलन कुमार ने एन. ई. पी. 2020 के बारे में बताते हुए कहा एन. ई. पी. 2020  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 भारत सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से तैयार की गई एक नीति है।

 यह नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समानता, और जवाबदेही पर जोर दिया गया है। जिसका उद्देश्य है :- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना, शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही को बढ़ावा देना, शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना।

रिसोर्स पर्सन ऋषि राज घोष ने बताया कि एन. ई. पी. 2020  का मुख्य उद्देश्य है :- प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा को मजबूत करना, स्कूली शिक्षा में सुधार करना और इसे अधिक प्रभावी बनाना, उच्च शिक्षा में सुधार करना और इसे अधिक प्रभावी बनाना, शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करना और इसे अधिक प्रभावी बनाना। एन. ई. पी. 2020  का उद्देश्य भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। यह नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करने के लिए डिज़ाइन की गई हैI

अंत विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन दिया I मौके पर मौजूद थे- भीम कुमार, रंजन कुमार, राकेश कुमार, प्रीति प्रिया, पुष्कर कुमार, संजीत कुमार, शिव शंकर मिश्रा, खुशबू पाठक आदि I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom