जदयू के प्रदेश नेता डॉ प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक से मिले।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन, विष्णु ट्रामा सेंटर के निर्देश सह जनता दल यू के प्रदेश नेता डॉ प्रवीण कुमार ने जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा एवं मुख्य सचेतक विधान परिषद संजय गांधी से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर औपचारिक वार्ता किये।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मुलाकात के दौरान डॉक्टर प्रवीण कुमार से कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करें। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि चुनाव में अब कुछ माह रह गया है। उप चुनाव में हम क्लीन स्वीप किये हैं और विपक्ष पस्त है इसी तरह विधानसभा चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



