समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु वत्स सेवा समिति परिवार को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर फाउंडेशन खगड़िया के हाथो मिला राज्यस्तरीय सम्मान
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
वत्स सेवा समिति परिवार को बिहार के खगड़िया जिले में 22 जनवरी 2025 को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर फाउंडेशन संस्था द्वारा 6 वी वर्षगाँठ दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वत्स सेवा समिति को रक्तदान के साथ समाज में बढ़ चढ़ कर सहयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।












